नई दिल्ली, जून 11 -- राजधानी में गर्मी का कहर जारी है। बुधवार को दिन भर चिलचिलाती धूप, गर्म हवा के थपेड़े और उमस ने लोगों बेहाल कर दिया। दोपहर में लोग घर के कम बाहर निकले और रास्तों में पदयात्री छांव ढूंढते नजर आए। सार्वजनिक स्थलों पर भी लोगों की बहुत कम संख्या देखी गई। राजधानी में कई जगहों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। आया नगर में जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचा वहीं पालम में 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि इस गर्मी से आज रात से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 13 जून से मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 से 17 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश के कारण अधिकतम तापमान में कमी के आसार हैं। इस बीच अधिकतम तापमान में कमी हो सकती है। गुरुवार के मौसम क...