नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली में आने वाले दिनों में घने कोहरे का असर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फिलहाल शीत लहर का कोई अलर्ट दिल्ली के लिए नहीं है। लेकिन तापमान में कमी हो सकती है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से थोड़ा अधिक है। पालम में अधिकतम तापमान 15.8, लोधी रोड पर 17.6, रिज पर 16.3 और आया नगर में 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो आया नगर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री तक दर्ज किया गया। राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.