नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में आज और कल सतह पर 19 से 40 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सतह पर हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने और पश्चिमी हवाओं के चलने की संभावना जताई है। बुधवार को राजधानी में दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे दोपहर में धूप होने से लोगों को गर्मी का भी एहसास हुआ लेकिन सुबह और शाम हवाओं में नमी होने से लोगों को राहत मिली। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। राजधानी में नमी का अधिकतम स्तर 87 फीसद तथा न्यूनतम स्तर 59 फीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.