नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 और 30 मई को एक बार फिर राजधानी के लोगों को आंधी, तूफान से रूबरू होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से प्राप्ता जानकारी के अनुसार इन दो दिनों में गरज चमक के साथ बौछारें, बिजली चमकने, तूफान आने की संभावना है। इस बीच 30 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज चमक के साथ अस्थाई रूप से हवा की गति 60 किलो मीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस बीच तापमान में भी 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। आमतौर से 29 को अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस तथा 30 मई को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ज्ञात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.