नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददात राजधानी में मंगलवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहे और आने वाले पांच दिनों तक राजधानी का मौसम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक मौसम विभाग ने बारिश की कम संभावना जताई है। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.