लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- बीते कई दिनों से कड़ाके की सर्दी और सर्द हवाओं से जूझ रहे लोगों के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। लगभग 25 दिनों के लंबे अंतराल के बाद सुबह-सवेरे ही आसमान साफ नजर आया और चटख धूप निकल आई। धूप की गर्माहट ने लोगों को ठिठुरन से कुछ राहत दी, हालांकि हल्की ठंडी हवाएं दिनभर चलती रहीं। इसके बावजूद धूप के असर से सर्दी की तेजी में कमी महसूस की गई। देर शाम को एक बार फिर सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक ला दी। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दिनों में सर्दी और ज्यादा असर दिखा था, जब न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सुबह से ही धूप निकलने के चलते लोग घरों से बाहर निकलते नजर आए। बाजारों में चहल-पहल बढ़ी तो वहीं शहर के पार्कों और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.