बुलंदशहर, फरवरी 1 -- जनवरी महीने में ही सूर्यदेव के तल्ख तेवरों ने गर्मी का अहसास करा दिया। दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक स्तर पर पहुंच गया है। इससे दिन में गर्मी और सुबह-शाम को ठंड का एहसास हो रहा है। शुक्रवार को सुबह ठंड से बचाव के लिए लोगों ने धूप का आनंद लिया। दिन बढ़ने पर दोपहर के समय गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग की मानें तो अब मौसम साफ रहने की संभावना है। तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ेगा। इन दिनों सुबह-शाम में ही ठंड का अहसास हो रहा है। तापमान में बढ़ोत्तरी और मौसम साफ रहने से गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं आचनक गर्मी बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। हालांकि फिलहाल कोहरे-धुंध के साथ गलन से राहत मिल गई है। शुक्रवार को सुबह ठंड से लोगों की कपकपी छूटी, लेकिन मौसम साफ होने पर आठ बजे ही सूर्यदेव के दर्शन ...