रुडकी, जनवरी 15 -- लक्सर, संवाददाता। मौसम साफ होने के बाद ट्रेनों के संचालन में भी सुधार दिखाई दिया। गुरुवार को कुल तीन गाड़ियां टाटानगर से अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट व पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन ही रद रही। इससे पहले लक्सर-हरिद्वार और लक्सर रुड़की रुट की 8 से 10 गाड़ियां रोज निरस्त हो रही थी। इनके अलावा देरी से चल रही ट्रेनों का टाइम टेबल भी पहले से बेहतर हुआ। कोई भी ट्रेन 2-3 घंटे से अधिक लेट नहीं हुई। लालगढ़ से डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन 3 घंटे लेट थी। जबकि पुरी से योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस व न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन 2-2 घंटे की देरी से चल रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.