हरदोई, फरवरी 10 -- शाहाबाद। मौसम में हुए बदलाव और सर्दी कम होने के साथ ही सीएचसी पर मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को इलाज कराने पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को दवाएं लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़ा देखा गया। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से आने वाले रोगियों की तादाद में भी इजाफा हुआ है। अस्पताल की ओपीडी में नए और पुराने मरीजों की संख्या करीब 800 तक पहुंच गई। इनमें सबसे अधिक मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, पेट और जोड़ों के दर्द से पीड़ित पाए गए। ठिठुरन के कारण जो ग्रामीण मरीज पहले अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे थे, मौसम साफ होने से अब उनके लिए सरकारी और निजी अस्पतालों तक पहुंचना आसान हो गया है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रवीण दीक्षित की देखरेख में सीएचसी की व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त नजर आईं। उपलब्ध चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.