गढ़वा, मई 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मौसम पूर्वानुमान अनुसार इस सप्ताह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम धुंधला बना रहेगा। तेज सतही हवाएं चलेगी। साथ ही गरज के साथ आंधी-पानी की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। यह जानकारी वरीय कृषि वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए फसलों पर किसी भी तरह का दवा का छिड़काव किसान अभी रोकें। मौसम साफ रहने पर ही दवा छिड़काव करें। जल निकास की सुविधा फसलों में बनाए रखें। भिंडी में बुआई के 30 दिनों बाद 25 किलोग्राम यूरिया प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें। पुनः 25 किलोग्राम 30 दिनों के बाद डालें। हरी मिर्च की अगेती फसल के लिए भारत, कैलिफोर्निया वंडर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.