गढ़वा, जून 19 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बारिश के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी होने के बाद भी बारिश नहीं हुई। सुबह हल्की बारिश होने के बाद बंद हो गई थी। उससे लोगों ने राहत की सांस ली। विभाग की ओर से गुरुवार को येलो अलर्ट के साथ 22.9 मिमी बारिश का अनुमान लगाया गया था। आंधी, वज्रपात, तूफान का अनुमान लगाया गया था। वहीं बुधवार को विभाग के अनुमान के अनुसार 8.8 मिमी बारिश का अनुमान लगाया गया था। बारिश के कारण जिला मुख्यालय में मुख्य रूप से जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई थी। बुधवार को जलजमाव की सूचना पर एसडीएम संजय कुमार स्वयं प्रभावित इलाकों का जायजा लिया था। जलजमाव के कारण स्कूल, अस्पताल के चिकित्सकों का आवास, जिला आयुष औषधालय परिसर में भारी जलजमाव की समस्या हो गई थी। एसडीओ ने नगर परिषद के पदाधिकारियों को तत्काल जरूरी कदम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.