नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता राजधानी में अगले एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि खिली धूप और आसमान साफ रहेगा लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। मंगलवार को भी राजधानी में दिन भर आसमान साफ रहा हालांकि दिन में 11.30 बजे से 5.30 बजे तक 20-25 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से 20 से 25 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। आने वाले दिनों में भी 26 सितंबर तक उत्तर पश्चिमी हवा की यही गति बनी रह सकती है। इसके बाद हवा की रुख बदल सकता है। 27 सितंबर से दक्षिणी पश्चिमी और उत्तर पूर्वी हवाएं चल सकती हैं और तापमान में भी कमी हो सकती है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.