बगहा, अप्रैल 28 -- बगहा। बीती शाम से मौसम में आया बदलाव सोमवार को दिन भर वैसा ही रहा, बादल दिन भर आकाश में छाये रहे। घने बादलो के कारण सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुये। सुबह से ही रुक-रुक कर होती रही बूंदाबादी के कारण गर्मी छूमंतर रही। हवा व बूंदाबांदी के कारण बगहा नगर में आवाजाही आम दिनो की अपेक्षा कम दिखी। नगरवासी राजू पाठक, प्रकाश पाठक, अनिल कुमार आदि ने बताया कि सोमवार को दिन भर मौसम अजीब रहा। बादल छाया रहा, हल्की हल्की बारिश भी हुयी। पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त : वाल्मीकिनगर। रविवार की शाम वाल्मीकि नगर क्षेत्र में आए आंधी पानी में ऊपरी शिविर कॉलोनी निवासी शंकर पटेल के अल्बेस्टर के घर पर पेड़ की मोटी डाली गिर जाने से घर क्षतिग्रस्त हो गया है। आंधी के समय एक राह से गुजरती स्कॉर्पियो गाड़ी पर मोटा पेड़ गिर जाने की घटना के कारण घर के सभी लोग घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.