फरीदाबाद, अक्टूबर 4 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम में ठंड बढ़ने के साथ शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक अब 100 के आंकड़े को पार करने लगा है। शुक्रवार को एक्यूआई 109 दर्ज किया, जबकि गुरुवार को 121 पहुंच गया था। इसमें मौसम में ठंड के अलावा रावण दहन के दौरान पटाखों के जहरीला धुआं शामिल था। वहीं, एनआईटी सबसे प्रदूषित क्षेत्र रहा। यहां एक एक्यूआई गंभीर स्थिति की ओर बढ़ रहा है।स्मार्ट सिटी में अब सुबह और शाम के मौसम बदलाव आने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होने लगी है। इसके साथ ही शहर में धीमी रफ्तार से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। बता दें कि इन दिनों वातावरण में नमी होने की वजह से धूल के बारीक कण ऊपर नहीं जा पाते हैं। वह हमारे वातावरण में मौजूद रहते हैं और प्रदूषण के स्तर को बढ़ाते हैं। इसके अलावा बारिश के बाद पानी के साथ बहकर आई धू...