हजारीबाग, फरवरी 10 -- हजारीबाग प्रतिनिधि। जिले में इन दिनों मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी सुबह-शाम ठंड, तो दिन में तेज धूप और बीच-बीच में हवा की ठंडक लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सर्दी-खांसी, बुखार, वायरल फीवर और मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल समेत विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल के ओपीडी में रोजाना सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, सबसे ज्यादा शिकायतें सर्दी-जुकाम, गले में खराश, खांसी, बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द की सामने आ रही हैं। कई मरीजों में वायरल संक्रमण के लक्षण भी पाए जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.