चतरा, फरवरी 10 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सरकारी अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में सर्दी-खांसी और बुखार, मौसमी बीमारियों सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सदर अस्पताल के ओपीडी में रोजाना मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन लगभग 200 से 250 मरीज मौसमी बीमारियों से ग्रसित होकर इलाज के लिए यहां पहुंच रहे हैं। सोमवार को ओपीडी में दो डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। ओपीडी 1 में डॉ. अजहर तथा ओपीडी2 में डॉ. विनय कुमार महता मरीजों का उपचार कर रहे थे। डॉक्टरों ने बताया कि कुल मरीजों में लगभग 40 प्रतिशत लोग सर्दी, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं, जबकि 60 प्रतिशत मरीज अन्य बीमारियों के उपच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.