बुलंदशहर, फरवरी 4 -- मौसम के बदले मिजाज ने जनपद में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बुधवार को घना कोहरा और गलनभरी ठंड का असर केवल सड़कों पर ही नहीं, बल्कि लोगों की सेहत पर भी नजर आया। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण वायरल संक्रमण ने तेजी पकड़ी है, जिससे सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों में लाइन लग रही है। बुधवार सुबह जिला अस्पताल की ओपीडी खुलते ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइनें लग गईं। सुबह से ही सर्दी, जुकाम और तेज बुखार से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंचने लगे। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि अस्पताल आने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ितों की है। मौसम में अचानक बढ़ी नमी और ठंड के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके अलावा, मेडिसिन विभाग और इमरजेंसी में श्वास संबंधी (अस्थमा) शिकायतों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.