महाराजगंज, मार्च 19 -- महराजगंज, निज संवाददाता। मौसम में अचानक बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम और स्किन रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दिन और रात के तापमान में दोगुना से अधिक अंतर लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिला संयुक्त अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में 1100 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें से अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, बुखार और स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं से ग्रसित थे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव से लोगों में सर्दी-जुकाम और बीपी की समस्या बढ़ रही है। दिन में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.