बुलंदशहर, सितम्बर 24 -- मौसम लगातार बदलाव से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। वायरल बुखार के साथ डेंगू-मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। अब मंगलवार को सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार व डायारिया से ग्रसित लोगों की जिला अस्पताल में लाइन लगी रही। वायरल के 400 से अधिक मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी है। मौसम बदलने के कारण वायरल बुखार, खांसी, जुकाम, और पेट दर्द जैसी मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। प्रतिदिन जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मरीजों की संख्या में इजाफा होने से ओपीडी में लंबी कतारें लग रही हैं। डॉक्टर के कक्षों के बाहर भी भीड़ देखने को मिल रही है। बदलते मौसम में डॉक्टर खान-पान में एहतियात बरतने और ताजा व संतुलित भोजन करने की सलाह दे रहे हैं। बदलते इस मौसम में खासकर बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ाई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.