बदायूं, अगस्त 8 -- बरसात के मौसम में संक्रामक रोग पैर पसार चुके हैं। गांव-गांव वायरल फीवर फैला हुआ है। हर व्यक्ति और हर घर में कोई न कोई बुखार की चपेट में है। बुखार के साथ-साथ सर्दी, खांसी और सिरदर्द भी हो रहा है। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी फुल है। स्वास्थ्य महकमा शांत है। बस लोगों को सावधानी बरतने के साथ उपचार लेने की जरूरत है। जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों 900 से एक हजार मरीजों की हो रही है। यहां 40 से 50 प्रतिशत मरीज वायरल फीवर,खांसी, दर्द के आ रहे हैं, इसके अलावा सीएचसी, पीएचसी की ओपीडी जिले भर में तीन से चार हजार की हो रही है। वहीं मेडिकल कालेज में भी मरीजों की लंबी-लंबी लाइन दिख रही है। प्राइवेट अस्पतालों में भी बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। डाक्टरों के मुताबिक संक्रामक रोग फैलने लगे हैं और वायरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.