कुशीनगर, अप्रैल 3 -- कुशीनगर। मौसम में बदलाव के साथ ही मेडिकल कॉलेज में डायरिया के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जनरल व चाइल्ड वार्ड में सबसे अधिक डायरिया से पीड़ित मरीज भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी, तेज धूप व बासी भोजन करने से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे लोग पेट संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में कुल 1338 लोगों ने अपना पंजीकरण कराकर ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाया। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में सबसे अधिक संख्या पेट दर्द, उल्टी व दस्त से पीड़ित मरीज थे। डॉक्टरों ने एक-एक कर जांच करने के बाद दवा दी और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें वार्ड में भर्ती कराने की सलाह दी। 70 बेड का जनरल वार्ड मरीजों से भर गया है। इनमें सर्वाधिक डायरिया के पीड़ित हैं। ओपीडी में बुखार, आंख व हड्डी रोग से पीड़ित मरीज भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.