रामपुर, मार्च 28 -- मौसम में परिवर्तन का दौर बन रहा है। दो दिन तक गर्मी रहने के बाद गुरुवार शाम को मौसम अचानक बदल गया और आसमान में हल्के बादल नजर आए। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। रात में हवा भी चली मगर बारिश नहीं हुई। शुक्रवार को सुबह से धूप तो निकली है मगर हवाएं भी तेज गति से चल रही हैं, इससे वातावरण में कुछ नमी है। पिछले दिनों के मुकाबले आज गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश की संभावना नहीं है। इसीलिए किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आगामी दिनों में गर्मी बढ़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.