सहरसा, अप्रैल 2 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। दिन प्रतिदिन बढ़ती गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि जल्द ही फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। लेकिन विगत कई दिनों से चिलचिलाती धूप एवं गर्म हवा के कारण लोगों को घरों से निकलना भी मुश्किल रहा । सोमवार की दोपहर एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप दिखा। जिले का अधिकतम तापमान बढ़कर 36.7 डिग्री रहा। वहीं 21.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि रविवार को पारा 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में कमी आने की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले विनो से मौसम में बदलाव की संभावना है। इधर गर्मी में न्यूनतम तापमान भी बढ़ने के कारण गर्मी से लोगों में बेचैनी भी बढ़ने लगी है। मौसम के मिजाज का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। गर्मी बढ़ने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.