मुरादाबाद, मार्च 17 -- मौसम में गर्माहट बढ़ने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। आलम यह है कि मच्छरों के कारण लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। मजबूरन लोग अगरबत्ती या फिर अन्य संसाधनों का प्रयोग करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। लाइनपार विकास समित के लोगों ने नगर आयुक्त व मेयर से पूरे इलाके में फागिंग कराने की मांग की है। यह भी कहा है कि फागिंग के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा मानिटरिंग भी कराई जानी चाहिए। लाइनपार विकास समित के अध्यक्ष जयानंद सुयाल ने नगर आयुक्त और मेयर से फागिंग कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.