फरीदाबाद, फरवरी 18 -- फरीबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरवरी माह में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। कभी अप्रैल जैसी तेज गर्मी तो कभी अचानक बारिश और ठंडी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। वहीं, बुधवार को बूंदाबांदी से तापमान में करीब सात डिग्री की गिरावट आई है। चिकित्सकों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में इन मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में करीब 80 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शहर के बीके अस्पताल की ओपीडी में इसका स्पष्ट असर देखा जा रहा है। एक सप्ताह पहले तक ओपीडी में सर्दी-खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या प्रतिदिन लगभग 40 के आसपास थी, जो अब बढ़कर 90 तक पहुंच गई है। बीके...