उरई, फरवरी 8 -- उरई। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच लिवर, श्वास और त्वचा रोगियों की अस्पतालों में भरमार है। 1635 मरीजों को जांच के बाद अस्पतालों में इलाज मिला। सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार रविवार को जनपद के 33 ग्रामीण तथा 7 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। यहां 49 चिकित्सको तथा 154 पैरामेडिकल स्टाफ ने 911 पुरूषो तथा 590 महिलाओं तथा 124 बच्चों सहित 1635 रोगियों का परीक्षण किया। बुखार के मिले सस्पेक्ट 43 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच तथा 11 हेपेटाइटिस की जांच की गई। 31 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण और 67 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया। गंभीर मिले 5 रोगियों को उपचार के लिए उच्च केन्द्रों पर संदर्भित कर एम्बुलेंस से भेजा गया। अलग-अलग अस्पतालों में 102 बुखार के रोगी, 291 लिवर संबंधी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.