हजारीबाग, अप्रैल 22 -- हजारीबाग प्रतिनिधि। मौसम रविवार से करवट लेने लगा है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी का एहसास शुरू होने लगा है। एक सप्ताह से अधिक समय से मौसम सुहाना लग रहा था। गत वर्ष की अपेक्षा इस साल अप्रैल माह में गर्मी काफी कम पड़ रही थी। कई दिन तो ठंड का अनुभव हो रहा था। इसे लेकर लोगों में चर्चा भी खूब हो रही थी। इसी बीच तापमान बढ़ने के साथ गर्मी की चर्चा भी सोमवार से शुरू हो गई। सामवार को दिन का तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बताया जाता है कि अब गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलने वाली नहीं है। दिनों दिन तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और आने वाले दिनों में पछुआ हवा भी चलने का अंदेशा जताया जा रहा है। इससे स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ सकती है। मई माह में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। गत वर्ष भी ऐसा ह...