मुंगेर, मार्च 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शनिवार को जिले के मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला। सुबह सूर्योदय के समय ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे हल्की ठंडक महसूस की गई। सुबह 9:00 बजे के आसपास हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे हवा में हल्की ठंडक महसूस हुई और मौसम सुहावना हो गया। वहीं, दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे और धूप भी खुली रही। बादलों और धूप के बीच दिनभर लुका-छिपी का खेल चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। साथ ही, हल्की उत्तरी-पश्चिमी हवाएं दिनभर चलती रहीं, जिनकी अधिकतम गति 3 किलोमीटर प्रति घंटा रही। आज भी रहेगा बदलता मौसम: रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि, अधिकतम तापमान में हल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.