बक्सर, नवम्बर 17 -- करवट सरकारी व निजी अस्पतालों में सर्दी-खांसी-बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी दोपहर होते होते तापमान का अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया फोटो संख्या- 18 सोमवार को अनुमंडल अस्पताल में मरीजों को देखते चिकित्सक डॉ. सुमित सौरभ। डुमरांव, संवाद सूत्र। डुमरांव में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। कभी ठंड का प्रकोप बढ़ जाता है तो कभी धूप की तपिश के साथ मौसम में गर्माहट बढ़ जाती है। हालांकि इस बीच सुबह और शाम में लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलती है। मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में मौसम कई बार करवट ले चुका हैं। तीन दिन पूर्व ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया था। रुक रुककर हवा चलने के कारण दिन में भी सिहरन पैदा हो रही थी। लोग गर्म वस्त्रों में लिपटे नजर आते थे लेकिन इसक...