हरिद्वार, सितम्बर 16 -- हरिद्वार, संवाददाता। धर्मनगरी में मंगलवार को पूरा दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से दोपहर तक बारिश होती रही। दोपहर को बारिश रुकने के बाद आसमान में तेज धूप निकल गई। लेकिन 20 मिनट के बाद दोबारा आसमान में बादल छा गए। इसके बाद शाम तक धर्मनगरी में धूप नहीं निकली। वहीं मौसम का मिजाज बदलने के कारण अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड हुई। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम बदलने और ताममान में गिरावट की वजह से मंगलवार को दिन में लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात के समय भी गर्मी का अहसास कम रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.