चंदौली, अगस्त 18 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में कुछ दिनों से तेज धूप और प्रचंड गर्मी का तापमान रविवार की दोपहर कम हो गई। कारण बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। जंगल में बढ़ी नमी और आद्रता के वापस आने के साथ ही पहाड़ों का मौसम सुहाना हो गया है। बरसात से राजदरी देवदरी सहित तमाम जलप्रपातों से तीव्र गति से पानी गिरने लगा। जंगल में उड़ रहे पक्षियों का कलरव और जलप्रपातों से गिर रहे पानी की आवाज सैलानियों को आकर्षित कर रही थी। उमस भरी गर्मी और तीखी धूप से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। ऐसे में तेज बारिश ने संजीवनी का काम किया और मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम के मिजाज बदलते ही जनपद के दक्षिणांचल में स्थित चंद्रप्रभा वन्य जीव विहार में सैलानी भारी तादाद में पहुंचे। सैलानियों ने राजदरी देवदरी, औरवाटांड़, छानपाथर जलप्रपात, चंद्रप्रभा डैम, मूसाखांड़ ड...