लखनऊ, जनवरी 10 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता कोहरे से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में राहत मिलने लगी है। बावजूद इसके तराई और पूर्वी यूपी में कुछ इलाके इसकी चपेट में हैं। बीते 24 घंटों के दौरान आजमगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरे नम्बर पर अयोध्या रहा जहां रात का पारा 4.0 डिग्री पर आ गया। लखीमपुर खीरी में दिन बेहद सर्द रहा। प्रदेश के 5 शहरों में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री या उससे कम रहा। आजमगढ़ और अयोध्या के बाद फुरसतगंज की रात सबसे सर्द रही, पारा 4.2 डिग्री पर आ गया। कानपुर सिटी व बरेली में 4.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। सुलतानपुर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, लखीमपुर खीरी में शनिवार का दिन सबसे सर्द रहा, जहां अधिकतम तापमान मात्र 16.0 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही फतेहगढ़ में भी 16.0 डिग्...