गोरखपुर, दिसम्बर 18 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर नगर निगम ने निगम सदन की मंजूरी के बाद 15000 कम्बल की खरीद की है। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव समेत नगर निगम सदन के 80 पार्षदों की मदद से जरुरतमंदों में कम्बल वितरण का सिलसिला शुरू हो चुका है। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि वितरण के लिए सभी पार्षदों को कम्बल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि सर्दियों में जरुरतमंदों तक समय से कम्बल उपलब्ध हो जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...