सहरसा, जनवरी 2 -- महिषी एक संवाददाता । मौसम की बेरुखी एवं सूर्यदेव के लुका छिपी के कारण कड़क ठंढ के बाबजूद गुरुवार की अहले सुबह पट खुलते ही महिषी स्थित सिद्धपीठ उग्रतारा मंदिर, महपुरा स्थित संत बाबा कारू मंदिर, नाकुच स्थित नकुचेश्वर महादेव मंदिर एवं कन्दाहा स्थित सूर्य मंदिर में नये वर्ष की मंगलकामना के लिए पूजा अर्चना करने वाले भक्तों की भीड़ लगने लगी। सुबह से विभिन्न धर्मस्थलियों पर लोग आकर पूजा किये और नववर्ष 2026 के सुखमय बीतने का आशीर्वाद मांगा। पूजा करने के क्रम में मिलने वाले शुभेच्छुओं को नए साल की शुभकामनाओं का आदान प्रदान करते रहे। वैसे दोपहर में सूर्यदेव अपनी ताप से लोगों को गर्मी का अहसास कराते रहे। अष्टयाम एवं दुर्गा सप्तशती पाठ रहा आकर्षण का केंद्र: वर्ष 2025 के शुभ समापन एवं वर्ष 2026 के आनन्दमय बीतने की कामना के लिए विगत कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.