गंगापार, मार्च 10 -- मौसम बदलने से कुत्ते पूरी तरह अक्रामक हो गए हैं। घर के आसपास घूमने वाले अवारा कुत्ते लोगों पर अकारण ही हमला बोल काट ले रहे हैं। सोमवार को सीएचसी मेजा में सुबह दस बजे से शाम चार बजे के बीच 19 लोग एंटी रेबीज वैक्सिन लगवाने पहुंचे थे। कुर्की कला गांव से पहुंचे राजू पुत्र दौलत ने बताया कि वह सुबह घर से टहलने निकले थे, गांव से कुछ दूर रहे कुत्ते ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तेन्दुआ कला के राम निहोर ने बताया कि उनके घर के आसपास कुत्तों की फौज घूमती रहती है, जो भी दिखाई पड़ता है, कुत्ते उसे दौड़ाकर काट ले रहे हैं। सिलौधी से पहुंचे मिथिलेश ने बताया कि सुबह आठ बजे के लगभग अवारा कुत्ते ने उनके पैर में पकड़ लिया। अधीक्षक डा बबलू सोनकर ने बताया कि इस समय मौसम परिवर्तन की वजह से कुत्ते अक्रामक हो गए हैं। जैसे ही कुत्ता किसी को काटे, एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.