मैनपुरी, जनवरी 24 -- मैनपुरी। जनपद का मौसम शुक्रवार को करवट ले गया। सुबह लोग नींद से जागे तो आसमान में बादल छाए हुए थे, हवाओं ने ठंडी का एहसास कराया। सुबह से लेकर शाम तक बादलों के बीच ठंडी हवाएं चली। बादल छाए रहने से किसानों की धड़कनें तेज हो गई। बारिश हुई तो फसलों में नुकसान की बात कह रहे। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही 50 से 60 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जनपद का मौसम शुक्रवार की सुबह से ही बदल गया। पूरब की ओर से तेज हवाएं चली। इन हवाओं ने सर्दी का एहसास भी कराया। हवाएं चली तो दिन के समय गर्म कपड़े रख चुके लोगों ने कपड़े निकाल लिए और दिनभर गर्म कपड़ों में दिखे। सुबह से शाम तक आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि सुबह 10 बजे के समय कुछ देर के लिए सूर्यदेव भी दिखाई दिए। लेकिन बादलों की ...