हरदोई, दिसम्बर 26 -- हरदोई, संवाददाता। पिछले कई दिनों से स्थिर बना मौसम शुक्रवार को अचानक बदल गया। सुबह से ही घने कोहरे और धुंध की जुगलबंदी के चलते जिले में दृश्यता का स्तर काफी नीचे आ गया। दिनभर धुंध और कोहरा छाया रहा, जिससे धूप के दर्शन नहीं हो सके। मौसम में आए इस बदलाव के कारण सर्दी का जोर एक बार फिर बढ़ गया। कोहरा देर तक छाए रहने से यातायात की रफ्तार भी प्रभावित रही। सड़कों पर वाहन बेहद धीमी गति से चलते नजर आए। दृश्यता 50 से 100 मीटर के बीच रिकॉर्ड की गई। मौसम के आंकड़ों में भी स्पष्ट परिवर्तन देखने को मिला। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर शीतलहर से भरी सर्द हवाएं चलती रहीं। सुबह की आर्द्रता 98 प्रतिशत और शाम को 95 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार 30 दिसंबर से पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.