कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में कोहरे व शीतलहर से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। मंगलवार को भी घने कोहरे व शीतलहर के साथ दिन का आगाज हुआ। लेकिन कुछ देर में बारिश शुरू होने से मौसम सर्द हो गया। जबकि बर्फ़ीली हवा लोगों के साथ पशु-पक्षियों को बेहाल किए रही। जिले में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। सोमवार को दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन रात में बर्फीली हवा ने मौसम को सर्द कर दिया। मंगलवार को भी घने कोहरे के साथ दिन का आगाज हुआ। सुबह जहां तक लोगों की नजर गई, पूरा इलाका कोहरे की चादर से लिपटा नजर आया। लेकिन करीब आठ बजे कोहरा छटते ही बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही ठंडी हवा से सर्दी बढ़ गई। सर्द मौसम ने लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा डाले पशु पक्षियों को बेहाल कर दिया।मौसम बिगड़ने से लोग जल्दी घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। वहीं ...