कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में शनिवार को घने कोहरे के साथ दिन शुरू हुआ। वहीं कड़ाके की सर्दी के चलते मार्निंग वॉक को निकलने वालों की संख्या नगण्य रही। जबकि ठिठुरते हुए बच्चे स्कूलों को रवाना हुए। कोहरे के चलते हाई-वे पर वाहनों की संख्या नगण्य रही। कम संख्या में वाहन लाइट जलाकर धीमी गति से निकलते रही। जबकि रेलगाडियों की रफ्तार भी धीमी रही। जनपद में शुक्रवार रात में पारा गिरने के साथ ही ठंडी हवा के कारण मौसम सर्द रहा। इससे रूम हीटर व गर्म रजाइयां भी लोगों को सर्दी से राहत नहीं दी सकी। गलन भरी सर्दी से पशु- पक्षी भी बेहाल रहे ।मौसम ने शनिवार सुबह से करवट बदली। घने कोहरे के साथ दिन की शुरूआत हुई। वहीं ठंडी हवा से बढ़ी सर्दी के चलते लोग घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जबकि मार्निंग वॉक को निकलने वालों की संख्या भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.