महाराजगंज, मई 10 -- महराजगंज, के कहर से शुक्रवार को लोग कुछ ज्यादा ही परेशान रहे। दोपहर में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने से लोगों ने घर से बाहर निकलने से परहेज किया। तेज धूप व लू के थपेड़ों ने लोगों को सबसे अधिक परेशान किया। बारिश नहीं होने से किसान अपने खेतों की जुताई भी नहीं करा पा रहे हैं। मई महीने में मौसम के उठापठक के बाद तेज धूप शुक्रवार को दिन में पारा 38 डिग्री पहुंचने के बाद गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। सुबह करीब नौ बजे तक तापमान कम होने से मौसम ने लोगों को अधिक परेशान नहीं किया। लेकिन 12 बजते ही आंधी शुरू हो गई। इस दौरान दोपहर के पछुआ हवाओं के बीच तेज धूप ने लोगों को कुछ ज्यादा ही परेशान करके रख दिया। धूल भरी आंधी चलने से दिक्कतें हुईं और करीब दो घंटे तक बाजार सुनसान हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.