लातेहार, अप्रैल 11 -- बेतला प्रतिनिधि । मौसम ने गुरुवार को अचानक करवट बदल ली। दोपहर बाद आसामान में एकैक बादल छा गए और करीब तीन बजे अपराह्न में जोरों की आंधी के साथ बारिश भी शुरू हो गई। वहीं हुई बेमौसमी बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट आने के कारण पिछले तीन-चार दिनों से प्रचंड धूप और भीषण गर्मी से त्रस्त लोगों को राहत मिल गई। मालूम हो कि गतदिनों तेज धूप के कारण तापमान का पारा 40 डिग्री पार हो जाने से लोगों का हाल-बेहाल हो गया था और ऊमस भरी गर्मी से लोग त्राहि-त्राहि करने लगे थे। इधर बरवाडीह के सीओ मनोज कुमार ने खराब मौसम के दौरान खास सावधानी बरतने और सुरक्षित ठिकानों पर रहने की लोगों से अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.