फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम में जो उतार चढ़ाव हो रहा है उससे बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। खांसी, जुकाम के साथ बुखार के मरीज अस्पतालों में बढ़ रहे हैं। रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में बीमारों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज मौसमी बीमारी के पहुंचे जिन्हें देखकर दवा दी गयी और बचवा के तरीके बताये गये। रमन्ना गुलजारबाग के अस्पताल में डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता ने बीमारों को देखा। 35 बीमार इलाज के लिए पहुंचे थे। इसमें अधिकतर खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज थे। डॉक्टर ने बीमारों को देखा और सलाह दी। अमृतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्यकेंद्र में 175 मरीजों ने इलाज कराया। 45 मरीजों ने आयुर्वेद की दवा ली। 21 ने मलेरिया, 19 ने टायफाइड, 11 ने बलगम, दो की हेपेटाइटिस की जांच हुयी। डॉ.गौरव वर्मा, शेफाली भदौरिया ने टीम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.