शामली, मई 6 -- सोमवार को आसमान के बादल छाये रहने से लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल सकी। दिनभर ठंडी हवाऐं चलती रही और आसमान में काले बादल छाये रहे। बारिश की आशंका के चलते किसान भी चिंतित नजर आये। इसके चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले तीन दिनों से मौसम के बदलने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकी है। एक सप्ताह पूर्व जहां मौसम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया था वही सोमवार को मौसम गडबडाने से मौसम का अधिकतम तापमान गिरकर 30 डिग्री सैल्सियस तक रह गए। जबकि न्यूनतम तापमाप 22 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सवेरे से आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर के समय धूप निकली, लेकिन ठंडी हवाऐं चलने से गर्मी का अहसास नही हो सका। वह...