मैनपुरी, दिसम्बर 21 -- मैनपुरी। मौसम के तेवर लगातार ठिठुरन बढ़ा रहे हैं। रविवार की सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके बाद दक्षिण से उत्तर की ओर शीतलहर भी चली। जिससे सर्दी बढ़ गई। दोपहर में सूर्यदेव भी नजर नहीं आए। दिनभर धूप नहीं निकली। जिससे सिहरन बढ़ गई। तापमान भी लुढ़ककर न्यूनतम तापमान पर आ गया। न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जनपद में एक सप्ताह से सर्दी के तेवर लगातार सिहरन पैदा कर रहे हैं। घना कोहरा और और फिर सूर्यदेव का न निकलना कंपकंपी छुटा रहा है। गलन भरी सर्दी में गर्म कपड़े भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं या फिर घरों में रजाई, कंबल ओढ़कर समय बिता रहे हैं। रविवार को दिन इस वर्ष का सबसे सर्द दिन रहा। सुबह लोग नींद से जागे तो रोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.