रामपुर, दिसम्बर 9 -- सोमवार को मौसम के बदले मिजाज ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। आसमान में छाए बादलों को देखते हुए किसान अपने अपने धान के ढेरों को त्रिपाल से ढांकते नजर आए। नैनीताल हाईवे स्थित नवीन मंडी सहित तहसील क्षेत्र में स्थापित क्रय केंद्रों के बाहर क्षेत्रीय किसानों के धान के ढेर लगे हुए हैं। तौल धीमी गति से चलाने के कारण किसानों का धान केंद्रों के सामने पड़ा हुआ है। तौल न होने से किसान बेहद परेशान हैं और अधिकारियों से तौल करवाए जाने की मांग करते आ रहे हैं। इसी बीच सोमवार की दोपहर से क्षेत्र में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया। सुबह से लेकर शाम तक सूरज और बादलों में आंख मिचौली चलती रही। उधर, आसमान में बादलों को देख किसानों के माथे में चिंता की लकीरें नजर आईं। किसान अपने अपने घरों से त्रिपाल व पन्नियां लेकर मंडी पहुंच गए और धान के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.