खगडि़या, जून 21 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदल गया है। विभिन्न क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऐसे में किसानों ने अपने खेतों में बिचड़ा गिराने का काम भी शुरू कर दिया है। जिले में 3806 हेक्टेयर में धान का बिचड़ा गिराए जाने का लक्ष्य है। यानि जिले में 38 हजार 60 हेक्टेयर में धान की खेती किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 515.90 हेक्टेयर यानि 13.55 प्रतिशत धान का बिचड़ा गिराया गया है। बीते दो दिनों में धान के बिचड़ा गिराए जाने की रफ्तार तेज हो गई है। किस प्रखंडमें कितने बिचड़ा गिराए जाने का है लक्ष्य: जिला कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि जिले में 3806 हेक्टेयर में धान के बिचड़ा गिराए जाने का लक्ष्य निर्धारित था। इसमें अलौली प्रखंड के 723.60 हेक्टेयर, ...