गंगापार, मार्च 17 -- बीते दो दिनों से सुबह शाम आकाश में छाये बादलों के चलते होली के बाद से ही करवट ले रहे मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।इन दिनों खेत में सरसों,मटर,अरहर,चना,गेहूं की फसलें लगभग तैयार हो चुकी है।मौसम के बदलते मिजाज को देख करछना क्षेत्र के कई गांवों में दलहनी फसलों की कटाई मडाई भी हो रही है।उधर आम की बागों में बौर आये हैं और किसानों को अच्छी पैदावार होने के आसार दिख रहे हैं।ऐसे में करवट ले रहे मौसम और बादलों के चलते किसानों को कभी भी बारिश और ओले की आशंका सता रही है। करछना समेत फत्तेपुर, सोनाई, घटवा, पचेदवरा समेत गांव के किसानों का कहना है कि बे मौसम हुई बारिश से खेत में तैयार रवि की फसलों पर इसका बुरा असर पडेगा और यदि ओले पड़े तो उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर सकता है।फिलहाल सोमवार को दोपहर में कड़ी धूप निकली जिससे किसानो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.