झांसी, मार्च 8 -- झांसी, संवाददाता । चार दिनों से मौसम के झटके ने रात-दिन को भी ठिठुरा दिया। बीती रात बेहद सर्द रही। लोग एक बार फिर गर्म कपड़ों में पैक दिखे। हालांकि न्यूनतम पारा 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम था। वहीं शुक्रवार अधिकतम पारा 31.7 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक था। पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से चल रही हवाएं सिर उठाती दिखीं। शुक्रवार सुबह 6.34 बजे सूर्योदय हुआ। सुबह से 8 से 10 किमी रफ्तार से पूरब-पश्चिम, उत्तर दिशाओं से हवाएं चलीं। सुबह 10.30 बजे तक हवाएं महसूस हुई। इसके बाद सूरज के तेवर सख्त होते गए। दोपहर 12.30 बजे अधिकतम ताप 30 डिग्री पर पहुंच गया। इसके बाद लगातार मौसम तल्ख होता गया। दोपहर में तपन इतनी तीखी थी कि लोग छाते की ओट में दिखे। कई हाथ बंद दस्ताने, गमछा टोपी व चेहरा ढंककर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.