सिमडेगा, दिसम्बर 29 -- सिमडेगा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मौसम का मिजाज बदलने से धुंध और ठंडी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खासकर दिहाड़ी मजदूरों के लिए और भी मुश्कीलें बढ़ गई है। चिकित्सकों ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। वहीं बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने, गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेने का अपील किया है। इधर ठंड से सबसे ज्यादा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर हो रहा है। सोमवार को भी जिला अस्पताल में सर्दी खांसी व निमोनिया के मरीजों की अधिक संख्या बच्चों और बुजुर्गों की रही। रात को घने कोहरे और सुबह तक धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई थी। लोग शाल, कंबल, स्वेटर, मफलर, हैंड ग्लोब्स आदि की खरीदारी करते नजर आ रहे है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.