संभल, दिसम्बर 31 -- सर्दी का सितम मजदूरों पर भी भारी पड़ रहा है। भीषण ठंड के चलते मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। जिसके चलते निर्धारित मजदूरी से कम मजदूरी पर काम करने को मजबूर हैं। संभल के तहसील रोड पर रोजाना मजदूर मंडी लगती है। यहां रोजाना 400-450 मजदूर आते थे, लेकिन अब भीषण ठंड के कारण 150-200 मजदूर पहुंच रहे हैं लेकिन 50 फीसदी मजदूरों को भी काम नहीं मिल रहा है। घंटों इंतजार करने के बाद मजदूर निराश होकर लौट रहे हैं। वहीं, चन्दौसी के फडयाई बाजार में प्रतिदिन 350-400 मजदूर पहुंचते थे, लेकिन अब मजदूरों भी संख्या आधी रह गई है। इसके बाद भी उन्हें काम नहीं मिल पा रहा है। मंडी में जो भी मजदूर आते हैं, उनमें केवल 25-30 फीसदी मजदूरों को ही काम मिल पा रहा है। ऐसे में भी उनके साथ मोल भाव किया जाता है। खाली हाथ लौटने की बजाय वह कम दाम पर भी मजदू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.